मऊ, अगस्त 17 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। भारतीय मजदूर संघ ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। संघ ने सिटी मजिस्ट्रेट रमेश बाबू के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा, जिसमें श्रमिकों की विभिन्न मांगों को उठाया गया। भारतीय मजदूर संघ ने 17 अगस्त को देशव्यापी 'मांग दिवस' के रूप में मनाया। संघ के अनुसार रांची में 26 से 28 जुलाई 2026 को हुई 161वीं केंद्रीय कार्य समिति की बैठक में श्रमिकों और कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान के लिए देशभर में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में मऊ में भी यह प्रदर्शन किया गया। ज्ञापन में ईपीएस-95 के तहत न्यूनतम पेंशन को 1000 से बढ़ाकर 7500 प्रतिमाह करने और इसे महंगाई भत्ता से जोड़ने की प्रमुख मांग रखी गई। यह भी पढ़ें- श्रमिकों की लंबित मांगों के समाधान को बी...