Mau News: भामाशाह व्यापारियों के लिए आदर्श व प्रेरणा स्रोत : जिलाध्यक्ष
मऊ, जुलाई 3 -- Mau News: पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में शुक्रवार को कोपागंज बाजार में दानवीर भामाशाह की जयंती व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाई गई। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने कहा कि दानवीर भामाशाह व्यापारियों के लिए आदर्श व प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित श्याम बिहारी मिश्रा और वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के प्रयासों से प्रदेश सरकार ने भामाशाह जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया, जिससे व्यापारियों का सम्मान बढ़ा है। कार्यक्रम में मधुबन व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री गिरिजा शंकर मौर्य, वरिष्ठ व्यापारी संतोष जायसवाल, निर्मल गुप्ता, विनोद कुमार गुप्त, अमृतलाल जायसवाल, मनोज कुमार बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.