Mau News: भाजपा छोड़ बसपा का दामन थामेंगे भरत भैया
मऊ, अगस्त 8 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। विधानसभा क्षेत्र 353 मधुबन की राजनीति में इन दिनों सियासी हलचल तेज हो गई है। करीब 17 वर्षों से क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय वरिष्ठ नेता भरत भैया के भाजपा से इस्तीफा देकर बहुजन समाज पार्टी का दामन थामने के बाद रविवार को होने वाला सम्मेलन खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पांती रोड स्थित गांधी मैदान में सुबह 10 बजे आयोजित होने वाले बसपा सम्मेलन में भरत भैया अपने समर्थकों के साथ औपचारिक रूप से बसपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। बताते चलें कि भरत भैया लंबे समय से मधुबन विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहे हैं। भाजपा छोड़ने के बाद उनके समर्थकों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा से इस्तीफे के बाद भरत भैया ने पार्टी नेतृत्व और कार्यश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.