मऊ, जुलाई 23 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी का बैनर और कैबिनेट मंत्री एके शर्मा का पोस्टर जानबूझकर फाड़ने को लेकर गुरुवार को शहर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किया गया। शहर कोतवाली में भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री की तहरीर पर सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष और दो सपा नेताओं समेत 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शहर कोतवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद गहनता के साथ जांच की जा रही है साथ ही आरोपियों की तलाश शुरु कर दी गई है। शहर कोतवाली में भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह की तहरीर पर दर्ज किए गए मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि नगर क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा के पास बुधवार को सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष मयंक पाण्डेय, सपा नेता सोनू समेत 25 अज्ञात लोगों ने जानबूझकर भाजपा का बैनर और...