मऊ, नवम्बर 3 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। भातकोल बाजार में श्री महावीर क्लब रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला का सोमवार की देर शाम भरत मिलाप के भावपूर्ण मंचन के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन कलाकारों ने विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रसंगों का जीवंत मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया। समापन अवसर पर समिति की ओर से रामलीला में अभिनय करने वाले सभी कलाकारों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। भरत मिलाप के प्रसंग में भगवान श्रीराम के 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटने और भाई भरत से मिलन का दृश्य देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय से भाईचारे, प्रेम, त्याग और मर्यादा का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Mau News: रामलीला कलाकारों पर पुष्पवर्षा कर दी भावभीनी विदाई रामलीला देखने के लिए देर रात त...