मऊ, अक्टूबर 2 -- Mau News: मऊ। ब्राह्मण विकास परिषद के कार्यालय चंद्रभानपुर आजाद नगर कॉलोनी में स्थित पंचदेव मंदिर पर ब्राह्मण विकास परिषद जनपद मऊ के कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। जिला अध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के बल पर देश को अंग्रेजों से आजाद करा लिया। स्व.लाल बहादुर शास्त्री देश में जिस समय प्रधानमंत्री बने खाद्यान्न की बहुत बड़ी समस्या थी। जय जवान जय किसान के नारे से देश की समस्याओं का समाधान करा दिया और खाद्यान्न की समस्या दूर हो गई। परिषद के महामंत्री संजय कुमार त्रिपाठी, विजय शंकर तिवारी, प्रवीण, महेश एवं ब्राह्मण विकास परिषद के सदस्य उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- गांधी जयंती भाग एक...जिले में समारोह पूर्वक मनी 'गांधी'...