मऊ, अक्टूबर 25 -- Mau News: अमिला, हिन्दुस्तान संवाद। दो किलोमीटर की लम्बाई में लगने वाला बड़रांव ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत बोझी का सबसे बड़ा व सुप्रसिद्ध दशहरा मेला 27 अक्तूबर यानि मंगलवार को लगेगा। पूरा बाजार रंगारंग सजावट से आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। विविध कार्यक्रमों की रात भर धूम रहेगी। इस मेले में दूर दराज और दूसरे जिलों से आने वाले दुकानदार आना शुरू कर दिए हैं। एक दिन पहले से ही दुकानदार अपनी जगह सुरक्षित करने में लगे हैं। कुछ दुकानदार तो अपनी दुकानें एक दिन पहले ही सजा लेते हैं,क्योंकि एक दिन पूर्व ही मां आदिशक्ति जगदम्बा के दर्शन के साथ विविध सामनों की खरीदारी भी करते हैं, जिसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा होती है। बोझी बाजार में तीन स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित हैं। पूरी बाजार में आकषर्क सजावट मन मोह रही है। देर शाम तक मह...