मऊ, अक्टूबर 28 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। भारतीय जनता पाटी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री, राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के प्रदेश सह-प्रभारी प्रदीप वर्मा ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने आगामी चुनावों को देखते हुए कार्यकर्ताओं से अभी से सक्रिय होकर संगठनात्मक तैयारियों में जुटने की अपील की। क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की मजबूती का आधार बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। जिला प्रभारी सहजानंद राय ने संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए पदाध...