मऊ, अगस्त 14 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील सभागार में शुक्रवार की शाम समस्त लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षकों के साथ उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने बैठक किया। इस दौरान फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया। कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। कहा कि गांवों में जाकर जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पाई है, उसका फार्मर रजिस्ट्री कराया जाना सुनिश्चित करें। ताकि आने वाले समय में सरकार की अलग-अलग योजनाओं का लाभार्थी को लाभ मिल सके। इसके अलावा जमीनों का आंस निर्धारण पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। एसडीएम ने राजस्व निरीक्षकों को विभिन्न मदों में जो पैसा बकाया है उसमें वसूली करने को कहा, ताकि सरकार की विभिन्न योजनाओं का पालन शत प्रतिशत हो सके। इस मौके पर तहसी...