मऊ, सितम्बर 25 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मधुबन कस्बे में स्थित यूनियन बैंक में शुक्रवार को एक आंगनबाड़ी सहायिका की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह बैंक में पैसा निकालने पहुंची थी। इस घटना के बाद बैंक परिसर में हड़कंप मच गया। आस-पास मौजूद लोगों ने महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना रामपुर अंतर्गत मर्यादपुर निवासी 45 वर्षीय अनीता पत्नी स्व.रामनवमी साहनी की आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर कार्यरत थीं। अनीता शुक्रवार को मधुबन कस्बे के यूनियन बैंक में पैसा निकालने के लिए पहुंची थी। विड्रॉल फॉर्म भरकर पैसे निकालने के लिए लाइन में लगी थी। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और वह बैंक परिसर में गिर पड़ीं। महिला को गिरता देख आस-पास मौजूद लोगों ने...