मऊ, अक्टूबर 17 -- Mau News: गाजीपुर (रेवतीपुर)। ताड़ीघाट-बारा नेशनल हाईवे पर शुकुलपुरवा के पास बीते तीन दिन पूर्व सड़क हादसे में बाइक सवार संजय शुक्ला की मौत के गम से परिवार अभी उबर भी नहीं पाया था कि शनिवार को मां देवंती देवी (75) ने भी दम तोड़ दिया। बेटे की मौत के सदमे के बीच मां की भी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के बाद से ही घर में मातम पसरा है और स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, बेटे संजय की मौत के बाद से ही देवंती देवी गहरे सदमे में थीं। परिवार के लोग उन्हें संभालने में जुटे थे। इसी बीच तीसरे दिन सुबह स्वजन दूध लगाकर उठे ही थे कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनकी हालत खराब होते देख परिजन आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मां की मौत की खबर मिलते ही परिवार...