मऊ, जुलाई 8 -- Mau News: दुबारी, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत दुबारी के खरगीपुर गांव के पास मंगलवार को तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एसयूवी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एसयूवी तेज गति से जा रही थी। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते एसयूवी सीधे सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे के समय सड़क किनारे कई लोग मौजूद थे, लेकिन एसयूवी की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। इससे बड़ा हादसा टल गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य में सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...