मऊ, जुलाई 22 -- Mau News: नदवासराय, हिन्दुस्तारन संवाद। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा घोसी द्वारा संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन बुधवार को नदवासराय में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। मुख्य अतिथि घनश्याम पटेल ने कहा कि हर कार्यकर्ता को बूथ को अपना परिवार मानकर काम करना होगा। पूर्व विधायक व प्रदेश मंत्री विजय राजभर ने कहा कि भाजपा की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही हैं। जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कार्यकर्ताओं को बूथ को मजबूत करने का संकल्प दिलाया। यह भी पढ़ें- Mau News: भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में संगठन विस्तार पर जोर कार्यक्रम का संचालन रामानुजन सिंह ने किया। कार्यक्रम में जिला पं...