मऊ, जुलाई 26 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत सुल्तानपुर क्षेत्र के भैरोपुर में शुक्रवार की देर रात आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे से खूनी संघर्ष हुआ था। खूनी संघर्ष में 65 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया था, शनिवार की शाम को उसकी मौत हो गई। घटना के बाबत हत्या का मुकदमा दर्ज करके पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही साथ शव कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। स्थानीय घोसी कोतवाली अंतर्गत सुल्तानपुर क्षेत्र के भैरोपुर गांव में आपसी आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले थे। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे गांव निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग बलिराम पटेल लाठी-डंडे से प्रहार से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल बलिराम पटेल की घर पर ही दवा-उपचार चल रहा था। इस बीच शनिवा...