Mau News: बिना अनुमति सड़क काटकर पाइप डालने पर जारी किया नोटिस
मऊ, सितम्बर 29 -- Mau News: पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। लोक निर्माण विभाग, मऊ के निर्माण खंड-2 की ओर से पहसा से चकरा मार्ग पर बिना अनुमति सड़क काटकर पाइप डालने के मामले में दो लोगों को नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने संबंधित लोगों को पाइप हटाकर सड़क की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं। विभागीय नोटिस के अनुसार ग्राम चकरा, थाना हलधरपुर, तहसील सदर, जनपद मऊ निवासी अरुण कुमार एवं अजय कुमार के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है। नोटिस में उल्लेख है कि भाजपा के जिला मंत्री संजय कुमार मौर्य के पत्र दिनांक 28 सितंबर 2026 के माध्यम से विभाग को अवगत कराया गया कि पहसा से चकरा सहुआरी मार्ग के चैनेज 2.680 किलोमीटर पर मार्ग के बीच पीएमजीएसवाई, लोक निर्माण विभाग मऊ की बिना अनुमति के सड़क को काटकर पाइप डाल दिया गया है। विभाग ने इसे पूर्णत: गलत बताते हुए कहा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.