Mau News: बिजली विभाग एसडीओ के निलंबन पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
मऊ, जुलाई 17 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। विद्युत वितरण खंड प्रथम के एसडीओ रहे अमित कुमार के निलंबन आदेश पर हाईकोर्ट की तरफ से रोक लगा दिया गया है। साथ ही साथ आडियो प्रसारित करने में साजिश रचने वाले विभागीय अवर अभियंता और कर्मियों को भी गैर जनपद स्थानांतिरत करने का आदेश जारी किया। बताते चलें कि बीते 15 अप्रैल को एसडीओ अमित कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। इसके बाद एसडीओ को बस्ती अटैच कर दिया गया था। उस समय एसडीओ ने सफाई दी थी कि विभाग के कुछ कर्मियों ने कथित तौर पर आडियो बनाया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.