मऊ, नवम्बर 9 -- Mau News: घोसी (मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। दीवाली की खुशियां रविवार रात एक परिवार के लिए मातम में बदल गईं। घोसी कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव उत्तरी राजभर बस्ती के पास वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर शाम लगभग नौ बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल और लकड़ी से टकराकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार 22 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पति की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घोसी कोतवाली क्षेत्र के बनगावां स्थित चीनी मिल प्राथमिक विद्यालय के पास रहने वाले 25 वर्षीय देवराज रविव...