मऊ, जुलाई 14 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मझवारा मोड़ के पास बुधवार को बिजली के पोल पर चढ़कर कार्य करने के दौरान प्राइवेट कंपनी का संविदाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया था। रविवार देर शाम उपचार के दौरान वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में उसकी मौत हो गई। शव पैतृक आवास पर आने के बाद पुलिस ने शव को जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मधुबन थाना क्षेत्र के सिद्धा अहिलासपुर निवासी 30 वर्षीय जितेन्द्र यादव एक प्राइवेट कंपनी में संविदा बिजली कर्मचारी के रूप में तैनात था। 8 जुलाई को वह मझवारा मोड़ के पास बिजली के पोल पर चढ़कर कार्य कर रहा था, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: कनेक्शन केबल ठीक करते समय पोल से गिरा पीएसी जवान, मौत इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोसी में...