Mau News: बिजली के तार समेत सड़क पर गिरा शीशम का पेड़
मऊ, सितम्बर 4 -- Mau News: पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहसा बाजार से इटौरा जाने वाली सड़क पर शुक्रवार की दोपहर में सड़क के किनारे स्थित शीशम का एक विशाल सूखा पेड़ वहां से गुजर रहे एलटी तारों को तोड़ता हुआ बीच सड़क पर गिर पड़ा। विद्युत प्रवाहित हो रही तार पर पेड़ गिरने से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर जुटे लोगों ने अरदौना विद्युत उपकेंद्र पर सूचित कर बिजली कटवाई। लगभग डेढ़ घंटे कड़ी मशक्कत के बाद सड़क पर गिरे पेड़ को काटकर आवागमन सुचारू रूप से शुरु कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संजोग अच्छा रहा कि पेड़ के गिरते समय न तो वहां से कोई राहगीर गुजर रहा था न ही कोई अन्य वाहन। अन्यथा की स्थिति में जान माल की बड़ी क्षति हो सकती थी। पेड़ गिरने से टूटे तार के चलते बिजली भी प्रभावित हो गई। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वैसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.