मऊ, अगस्त 23 -- Mau News: सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बिजली उपकेंद्र सूरजपुर अंतर्गत करुवीर निवासी किसान गुलाब गोंड़ का बिजली कनेक्शन बकाया बिल के चलते काट दिए जाने से परेशानी बढ़ गई है। पीड़ित किसान ने विद्युत विभाग से बिल की जांच कर वास्तविक बकाया राशि स्पष्ट करने और नियमानुसार भुगतान के बाद कनेक्शन बहाल कराने की मांग की है। किसान गुलाब गोंड़ का कहना है कि करीब 20 वर्षों से चले आ रहे बकाए को लेकर वह लंबे समय से परेशान हैं। बिजली कनेक्शन कटने से खेती किसानी का काम प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि बिल को लेकर कई बार विभागीय कर्मियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। उन्होंने विभाग से बिल और पुराने बकाये की जांच कर सही राशि निर्धारित करने तथा नियमानुसार भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि बिज...