मऊ, जुलाई 19 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। शहर में अघोषित बिजली कटौती से नाराज लोगों ने शनिवार देर रात भीटी स्थित विद्युत उपकेंद्र पर जमकर हंगामा किया। बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग को लेकर पहुंचे उपभोक्ताओं की विभागीय कर्मचारियों से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। सूचना मिलने पर पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया। शहर में करीब 10 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित थी। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग सीधे विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो होगा आंदोलन उपकेंद्...