मऊ, अक्टूबर 3 -- Mau News: पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गत वर्षों की भांति भू-धरिया बाबा के पोखरे पर प्रदेश स्तरीय विराट कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बाल वर्ग के करीब 15 पहलवानों तथा बड़े वर्ग के करीब 35 पहलवानों ने अखाड़े में अपने दांव-पेंच आजमाए। विभिन्न मुकाबलों में पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। कुश्ती प्रतियोगिता में बाल पहलवानों के मुकाबले विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। अरमान और अफरोज के बीच हुए मुकाबले में अरमान विजयी रहे। वहीं अमीर खान और शिवम के बीच मुकाबले में शिवम ने जीत दर्ज की। यह भी पढ़ें- Gangapar News: कबड्डी में बाबूगंज ने तिसौरा को हराया गुलशन चौहान और अमन के बीच हुए मुकाबले मे...