मऊ, जुलाई 18 -- Mau News: रानीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मुहम्मदाबाद हलीमाबाद से भूसवा और चिरैयाकोट क्षेत्र को 33केवी लाइन के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जाती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दोनों उपकेंद्रों के लिए एक ही 33 केवी लाइन होने के कारण बढ़ते विद्युत भार से आए दिन ब्रेकडाउन की स्थिति बन रही है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि चिरैयाकोट के लिए अलग 33 केवी लाइन का निर्माण पहले ही हो चुका है, लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते उसे अब तक मुख्य लाइन से नहीं जोड़ा गया है। इसके कारण लगभग हर सप्ताह या 10 दिन के अंतराल पर रात में 5 से 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। यह भी पढ़ें- Mau News: विभागीय लापरवाही से बार-बार ठप हो रही बिजली आपूर्ति, नई 33 केवी लाइन जोड़ने की उठी मांग ग्रामीणों ने यह भी चि...