मऊ, सितम्बर 17 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिले में एकबार फिर मानसून सक्रिय हो गया। मंगलवार की रात में हल्की बारिश के बाद बुधवार को भी सुबह से ही मौसम का मिजाज पूरी तरह से सुहाना रहा। हवा के साथ-साथ आसमान में बादल मंडराते रहे। रुक-रुककर हल्की बारिश भी होती रहीं। लेकिन दोपहर बाद शहर समेत दोहरीघाट, अमिला सहित अन्य क्षेत्रों में गरज चमक के साथ तेज बारिश हुई। इससे गर्मी से लोगों को पूरी तरह से राहत मिल गई। किसान भी इस बारिश से खुश है क्योंकि खरीफ की फसल को अभी पानी की जरुरत है और यह बारिश धान के लिए तो अमृत के समान है। वहीं बारिश से शहर समेत ग्रामीण अंचलों के सड़कों पर जलभराव होने से राहगीरों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बुधवार को न्यूनतम तापमान 26 एवं अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा。 यह भी पढ़ें- Jaunpur News: दिन में चार ...