मऊ, अक्टूबर 28 -- Mau News: मऊ। जिला सेवायोजन अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों में सेवायोजित करने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय, मऊ द्वारा 31 अक्तूबर को बाबा थानी दास इंटर कॉलेज, अमिला में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में देश एवं विदेश से संबंधित निजी क्षेत्र की लगभग 12 से 14 तकनीकी एवं गैर-तकनीकी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। मेले में लगभग 3200 रिक्तियों के सापेक्ष अभ्यर्थियों के चयन की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- Mau News: अमिला में 31 को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 3200 पदों पर मौका रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जि...