मऊ, अगस्त 8 -- Mau News: मधुबन/दुबारी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबन-दुबारी मार्ग पर शुक्रवार की शाम गंगऊपुर स्थित एक कॉलेज के पास बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई थी। इस घटना में बाइक सवार मधुबन तहसील में तैनात सीजनल अमीन की मौत हो गई। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। उधर दूसरे बाइक सवार का ईलाज जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर की कार्रवाई गजियापुर निवासी 58 वर्षीय सुभाष प्रसाद पुत्र हीरा प्रसाद मधुबन तहसील में सीजनल अमीन के पद पर तैनात थे। शुक्रवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे वह अपनी बाइक से मधुबन से दुबारी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान दुबारी निवासी 23 वर्षीय समीर अहमद पुत...