मऊ, सितम्बर 6 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सरोज के नेतृत्व में रविवार को थाना रामपुर पुलिस ने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर एक बड़ी पहल की है। ग्राम हसनपुर में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम द्वारा एक विशेष बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा, प्रताड़ना और अशिष्टता को रोकना है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने विवाहित महिलाओं में बढ़ रही आत्महत्या की प्रवृत्ति को रोकने और दहेज हत्या जैसी गंभीर घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने का संकल्प दोहराया। साथ ही गांव की छात्राओं और युवतियों से सीधा संवाद कर उन्हें सुरक्षित माहौल देने का भरोसा दिलाया। आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए महिलाओं को सरकार द्वारा जारी विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पल...