मऊ, अगस्त 9 -- Mau News: सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सूरजपुर स्थित रामजानकी मंदिर पर रविवार को बहू-बेटियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देने के साथ ही किसी भी परेशानी की स्थिति में तत्काल पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान में महिला कांस्टेबल प्रिया गौड़, राधा भारती, सभ्या सिंह, ज्योति गुप्ता और आकांक्षा पांडेय ने महिलाओं और युवतियों को छेड़छाड़, साइबर अपराध समेत अन्य घटनाओं से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने महिलाओं से अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में बिना घबराए पुलिस को सूचना देने की अपील की। यह भी पढ़ें- साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा जारी महिला हेल्पलाईन नम्बरों ...