Mau News: बहन के घर से लौट रहे युवक की आजमगढ़ में मौत से परिजनों में कोहराम
मऊ, अगस्त 8 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत सैयदवाड़ा निवासी एक युवक की बहन के घर से लौटते समय आजमगढ़ जनपद के सठियांव में सड़क दुर्घटना में शुक्रवार की शाम मौत हो गई थी। शनिवार की दोपहर बाद शव घर पहुंचने पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। वहीं परिजनों के करुण क्रंदन सुनकर सबकी आंखे नम हो उठी। कोतवाली क्षेत्र के सैयदवाड़ा निवासी 19 वर्षीय पवन शुक्रवार को अपनी दीदी के घर जनपद आजमगढ़ जहानागंज थाना क्षेत्र के कुंजी गांव गया था। वहां से बाइक से वापस मुहम्मदाबाद गोहना घर लौट रहा था। जैसे ही वह आजमगढ़ जनपद के सठियांव क्षेत्र के पास पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पवन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलने पर सठियांव पुलिस मौके पर पहुंची औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.