मऊ, अगस्त 19 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। बसपा के पूर्व राज्यसभा सांसद सालिम अंसारी के नगर स्थित कैंप कार्यालय पर बुधवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नव नियुक्त बसपा जिलाध्यक्ष जयभीम कुमार और मंडल कोआर्डिनेटर राजविजय का फूलामाला और स्मृति चिन्ह प्रदान करके स्वागत किया गया। साथ ही साथ संगठन की मजबूती पर बल देते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। पूर्व राज्यसभा सांसद सालिम अंसारी ने कहा कि किसी भी पार्टी में संगठन के एक-एक सदस्यों और कार्यकर्ता की काफी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सभासद नौशाद, नसीम, सरफराज, खुर्शीद कमाल, बुनकर वाहिनी के इकबाल, मुस्लिम इंटर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल चन्द्रभूषण राय...