Mau News: बरामदपुर गांव की सड़क बदहाल, गड्ढों में तब्दील
मऊ, सितम्बर 4 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। रेलवे स्टेशन के पश्चिमी गेट से बरामदपुर गांव की मुख्य सड़क इन दिनों पूरी तरह बदहाल हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और कई स्थानों पर सड़क की गिट्टियां उखड़ चुकी हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी मार्ग से कई डिग्री कॉलेज, इंटर कॉलेज के साथ ही आसपास के दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, ग्रामीण और अन्य लोग इस मार्ग से होकर आते-जाते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.