मऊ, नवम्बर 17 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत वलीदपुर के बदहाल स्वास्थ्य उपकेंद्रों की स्थिति सुधारने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर समाजसेवी ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं क्षेत्रीय सांसद राजीव राय को पत्र भेजा गया है। पत्र के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्रों की दुर्दशा से अवगत कराते हुए जल्द आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। नगर पंचायत वलीदपुर के समाजसेवी मोहम्मद आरिफ ने अपने पत्र में बताया है कि वलीदपुर के मोहल्ला काजी टोला और भीरा गोला बाजार स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र लंबे समय से बदहाली का शिकार हैं। यहां आने वाले मरीजों को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इसके चलते क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता है। खासकर गरीब, बुजुर्ग, महिलाओं और ब...