मऊ, जुलाई 22 -- Mau News: पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षा क्षेत्र कोपागंज के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय भांवरकोल सहित आधा दर्जन विद्यालयों का खण्ड शिक्षा अधिकारी कोपागंज मुकेश कुमार ने बुधवार को निरीक्षण किया। उन्होंने कम उपस्थिति पर प्रधानाध्यापकों को चेतावनी देते हुए कहा कि छात्र उपस्थिति सहित सभी मानक पूर्ण हो अन्यथा कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। इस दौरान उन्होंने बच्चों के शैक्षिक स्तर का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान खण्ड शिक्षाधिकारी ने अध्यापक तथा छात्र उपस्थिति, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, डिजिटल उपस्थिति रजिस्टर, ईको क्लब गतिविधियां, संचारी रोग जागरूकता कार्यक्रम तथा भूजल संरक्षण सहित गुणवत्ता के विभिन्न मानकों पर निरीक्षण किया। साथ ही प्रधानाध्यापकों को बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए निर्देशित किया। यह भी पढ...