मऊ, अगस्त 27 -- Mau News: दोहरीघाट,हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मांदी सिपाह पुलिस चौकी अंतर्गत उसरी खुर्द (कनपुरा) गांव में गुरुवार को दिनदहाड़े चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। चोरों ने अमिला-लाटघाट मुख्य मार्ग के किनारे बीएसएनएल टावर के बगल में बने फूलचंद गोंड के नए मकान को निशाना बनाया। घर का ताला तोड़कर चोर जेवरात, नकदी और शादी का सामान लेकर फरार हो गए। फूलचंद गोंड पुत्र स्वर्गीय रामजीत गोंड ने बताया कि वह सुबह करीब 10:15 बजे तक घर पर थे। इसके बाद किसी काम से बाहर चले गए। करीब 12:15 बजे वापस लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरों के ताले भी टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित के अनुसार, चोरों ने घर में रखे दो बड़े बक्सों के ताले तोड़कर उनमें रखा दोनों बेटों की शादी का सामान पार कर दिया। बक्सों में फूल वाला...