मऊ, जुलाई 5 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। बोझी क्षेत्र के कटिहारी में शुक्रवार रात बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने घर की अलमारी में रखे 50 हजार रुपये सहित सोने-चांदी के जेवर समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार देर शाम घर पहुंचने पर परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। अतुल कुमार शाही कटिहारी गांव में मकान बनवाकर रहते हैं। शुक्रवार को वह परिवार के सदस्यों के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। शुक्रवार आधी रात के बाद सुनसान पाकर चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और बिजली की मेन सप्लाई बंद करने के लिए बरामदे में लगा स्विच बोर्ड क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे पूरे घर में अंधेरा हो गया। यह भी पढ़ें- Purnia News: दिल्ली से लौट गृह स्वामी ने दर्ज कराई प्राथमिकी इसके बाद पूरे घर को खंगाला। अलमारी का त...