मऊ, अक्टूबर 21 -- Mau News: दुबारी, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत भठिया में बंदरों का आतंक छाया हुआ है। जिससे आये दिन महिलाएं और बच्चे इसका शिकार हो रहे हैं। बुधवार सुबह सात बजे दस वर्षीय मृत्युंजय मल्ल पुत्र धनंजय मल्ल दरवाजे पर खेल रहा था। इस दौरान बंदरों के झुंड ने बालक के ऊपर हमला कर दिया। पूरे शरीर पर जगह जगह काट कर ज़ख़्मी कर दिया। जिससे बालक बेहोश हो गया। गांव वालों ने ज़ख़्मी हालत में सीएचसी फतहपुर मंडाव ले गए, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों द्वारा बन विभाग तथा तहसील प्रशासन को लिखित प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके पहले कई महिलाओं तथा बच्चों को बंदरों ने अपना शिकार बनाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...