मऊ, अक्टूबर 25 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। घोसी कोतवाली क्षेत्र के सोनाडीह के पास फोरलेन पर रविवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में जमुवारी निवासी राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पीईटी परीक्षा देने जा रहे गाजीपुर जिले के नंदगंज निवासी हर्ष सिंह को भी चोटें आईं। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल राकेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, राकेश रविवार सुबह अपनी मां को दवा दिलाने के लिए बाइक से मऊ जा रहे थे। इसी दौरान सोनाडीह के पास सामने से आ रही हर्ष सिंह की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हर्ष सिंह पीईटी की परीक्षा देने जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि हर्ष सिंह को हल्की चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर लोग...