मऊ, अगस्त 2 -- Mau News: दोहरीघाट(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। तेजी से घट रहा सरयू नदी जलस्तर का फिर बढ़ने लगा है। बीते 24 घंटे में 14 सेमी की वृद्धि हुई है। हालांकि, नदी अब भी खतरा बिंदु से 86 सेमी नीचे बह रही है। लेकिन तटवर्ती गांवों में एक बार फिर बाढ़ को लेकर ग्रामीण चिंतित नजर आ रहे है। प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। बांधों और कटान वाले स्थलों पर निगरानी बढ़ा दी है। सरयू नदी के जलस्तर पर नजर डालें तो बीते शुक्रवार को 68.90 मीटर पर स्थिर हो गई थी। शनिवार को पूरे दिन जलस्तर स्थिर रहा। लेकिन देर रात से जलस्तर बढ़ने लगा। यह भी पढ़ें- Barabanki News: खतरे के निशान से नौ सेमी नीचे बह रही सरयू, पुल के पास कटान जारी रविवार की सुबह आठ बजे बढ़कर 69.04 मीटर पर पहुंच गया। नदी इस समय खतरे के निशान यानि 69.90 मीटर से 86 सेमी नीचे है। जलस्तर में बढ़ा...