मऊ, जुलाई 10 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। विद्यालयीय वाहनों के चेकिंग 'मिशन सेफ फ्यूचर' के लिए चल रहे संयुक्त चेकिंग अभियान के क्रम में शुक्रवार को घोसी तथा दोहरीघाट क्षेत्र के स्कूली वाहनों की संयुक्त चेकिंग की गई। कार्रवाई के दौरान 32 वाहनों का चालान तथा चार वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान एआरटीओ सुहेल अहमद ने कहा कि जिन स्कूल के वाहनों का फिटनेस एवं परमिट समाप्त हो गया है और उनके द्वारा फिटनेस एवं परमिट नहीं कराया जाता है तो उन विद्यालय के प्रबन्धक के विरूद्ध एफआईआर एवं उनके विद्यालय की मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई की जायेगी। स्कूल वाहन चालकों के चरित्र सत्यापन के लिए विद्यालय प्रबंधकों को निर्देशित किया। यह भी पढ़ें- Mau News: चेकिंग में 22 स्कूली वाहनों का चालान, तीन किए सीज कहा कि जिन विद्यालयों में प्राइवेट ...