मऊ, अगस्त 10 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील परिसर के सभागार में सोमवार की शाम तहसील के समस्त सार्वजनिक वितरण प्रणाली के कोटेदारों की बैठक हुई। उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने कोटेदारों से अपील किया कि फार्मर रजिस्ट्री बनवाने में लेखपाल तथा राजस्व निरीक्षक का विशेष सहयोग करें। इसके अलावा अन्नपूर्णा भवन के लिए जो स्थान चिन्हित है, उसे भी तैयार कर लिया गया है। यह मुख्य मार्ग पर ही रहेगा जिससे लोगों को खाद्यान्न देने में दिक्कतें नहीं होगी। समस्त कोटेदार नियमों का पालन करें और सही समय पर खाद्यान्न वितरण करें। कोटेदारों द्वारा ठेकेदारों से दिए जा रहे खाद्यान्न में वजन कम होने की भी शिकायत की। जिस पर पूर्ति निरीक्षक विनोद अग्रहरि ने निर्देश दिया कि अगर ऐसी किसी प्रकार की कोई शिकायत होती है तो हमारे दूरभाष नंबर पर फ...