Mau News: फार्मर रजिस्ट्री का कार्य जल्द पूरा करें लेखपाल-कानूनगो
मऊ, अगस्त 31 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील परिसर में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने लेखपालों एवं कानूनगो को निर्देश दिया कि फार्मर रजिस्ट्री और अंश निर्धारण की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कराई जाए। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम ने क्षेत्र के किसानों से अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा किसानों एवं आमजन के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं का समय-समय पर लाभ उठाएं। उन्होंने विशेष रूप से फार्मर रजिस्ट्री योजना का लाभ लेने के लिए किसानों से अपने आवश्यक अभिलेखों के साथ फार्म भरकर संबंधित लेखपाल अथवा कानूनगो के पास जमा करने को कहा। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूरा होने से किसानों को भविष्य में विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.