मऊ, जुलाई 30 -- Mau News: पहसा (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तरवांडीह गांव में गुरुवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे एक युवक का घर के कमरे में फंदे से लटकता शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेसिंक टीम मौके पर पहुंच गई। युवक का शव कब्जे में लेकर पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है। स्थानीय हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तरवांडीह गांव निवासी 38 वर्षीय सुमन प्रकाश मजदूरी करता था। गुरुवार की लगभग पांच बजे नाश्ता करके अपने कमरे में आराम करने चला गया था। इस बीच काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजन काफी परेशान हो गए थे, परिजनों ने देर शाम लगभग साढ़े सात बजे खिड़की से देखा तो युवक का शव पंखे के हुंक से लटकता देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गया। उधर घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हलधरपुर भगवान राम और...