Mau News: फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव, सनसनी
मऊ, जुलाई 24 -- Mau News: कोईिरयापार, हिन्दुस्तान संवाद। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कोईिरयापार गांव स्थित्मौर्य बस्ती में शुक्रवार की सुबह कक्षा आठ में पढ़ने वाली 15 वर्षीय किशोरी का शव पंखे की हुंक से लटकता मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कोईिरयापार गांव निवासिनी 15 वर्षीय निधि अपने चाचा-चाची और दादी के साथ घर पर रहकर कक्षा आठ की पढ़ाई करती थी। जबकि उसके माता-पिता गुजरात में रहते हैं। परिजनों के अनुसार नित्य की भांति निधि गुरुवार की शाम को भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। शुक्रवार की सुबह निधि के कमरे का दरवाजा देर तक नहीं खुलने पर परिजन काफी परेशान हो गए। इस दौरान काफी संख्या में पास-पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.