मऊ, जुलाई 23 -- Mau News: कोईरियापार, हिन्दुस्तान संवाद। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा अन्नूपार के गौरपार गांव में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी कराने की मांग को ल्मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर युवक को चढ़ा देख आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहले टावर के आस-पास सुरक्षा घेरा बनाकर युवक से बातचीत शुरू की। लगभग एक घंटे के प्रयास के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारकर कोतवाली लेजाकर समझा बुझाकर शांत कराया। कोतवाली के गौरपार गांव निवासी 21 वर्षीय दीपक कुमार गांव के बगल में लगे टावर पर गुरुवार की दोपहर लगभग 12 बजे चढ़ गया। उसका कहना था कि वह ढाढाचवर गांव निवासी अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता है, लेकिन दोनों...