मऊ, जुलाई 29 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी/उप नगर आयुक्त डा.मणि भूषण तिवारी ने बताया कि नगर विकास मंत्री के निर्देश पर विरासत के प्रति आस्था एवं धरोहर के प्रति श्रद्धा के विश्वास को बढ़ाते हुए नगर पालिका परिषद ने सभी पौराणिक व धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार का काम शुरु करा दिया है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि सुविधाओं की उपलब्धता के लिए वन्दन योजना के अन्तर्गत 2 करोड़ की लागत से राम घाट, 1 करोड़ 85 लाख 37 हजार की लागत से बम घाट, 42 लाख 97 हजार की लागत से सनेगपुर अन्त्येष्टि स्थल एवं मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के अन्तर्गत 1 करोड़ 99 लाख की लागत से राम मन्दिर के सामने रामघाट, 1 करोड़ 60 लाख की लागत से निर्मित हो रहे हनुमान घाट के निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इन कार्यों का अधिशासी अधिकारी ने मंगलवार को अवर अभियंता...