मऊ, अगस्त 21 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के नहर रोड स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर चल रहे पांच दिवसीय आधारभूत साक्षरता एवं संख्याज्ञान (एफएलएन) प्रशिक्षण में शुक्रवार को शिक्षकों को बच्चों के सीखने की क्षमता को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न शिक्षण तकनीकों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में गतिविधि आधारित और बाल केंद्रित शिक्षण पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बताया गया कि कक्षा शिक्षण को बच्चों के लिए रोचक और प्रभावी बनाने के लिए स्थानीय परिवेश, खेल, गतिविधियों और सरल उदाहरणों का प्रयोग किया जाए। बच्चों की समझ के स्तर के अनुसार शिक्षण विधियों को अपनाने पर भी चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- बच्चों की बुनियादी साक्षरता और गणित की नीव मजबूत करने को प्रशिक्षण प्रशिक्षकों ने कहा कि आधारभूत साक्षरता एवं संख्याज्ञान ...