मऊ, सितम्बर 2 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। प्रधान संगठन का प्रतिनिधि मंडल प्रदेश प्रभारी रविंद्र राय तथा जिला प्रभारी काशीनाथ यादव के नेतृत्व में समस्याओं के बाबत जिलाधिकारी को सम्बोधित एक ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपकर समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि ग्राम पंचायतों का कार्य काल 26 मई को समाप्त हो जाने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानों को चुनाव नहीं होने तक प्रशासक तो बना दिया, लेकिन अधिकार के संबंध में जारी गाइड लाइन जिसमें अधिकार दिया गया है कि सभी रूटीन के कार्य प्रधान करते रहेंगे। उसका भुगतान होता रहेगा। नए कार्यों के लिए जिलाधिकारी से अनुमति लेनी पड़ेगी। लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन इसका पालन नहीं करा रहा है। इस आशय की पूरी जानकारी मुख्य विकास अधिकारी को भी दी गई। तत्पश्चात विकाश भवन में ...