मऊ, अक्टूबर 29 -- Mau News: कोपागंज। थाना क्षेत्र के खालिसपुर अदरी में स्थित मदरसा इस्लामिया बैतुल उलूम की प्रबंध समिति के चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने निर्वाचन अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चुनाव स्थगित कराने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि समिति की प्रबंध समिति का चुनाव सोसाइटी रजिस्ट्रेशन अधिनियम की धारा 25(2) के तहत 28 अक्तूबर को निर्धारित था। आरोप है कि चुनाव में समिति के सदस्य नहीं होने के बावजूद कुछ लोगों को मतदान में शामिल कराया जा रहा है। वहीं, वैध सदस्यों को चुनाव में प्रतिभाग करने में बाधा पहुंचाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...