Mau News: प्रधान प्रतिनिधि के घर धारा 82 का नोटिस का चस्पा
मऊ, अगस्त 23 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। रानीपुर थाना क्षेत्र के दौलसेपुर गांव में गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित प्रधान प्रतिनिधि मिथिलेश पांडेय के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। न्यायालय के आदेश पर रविवार को रानीपुर पुलिस ने गांव में ढोल-नगाड़े के साथ मुनादी कराई। इसके बाद आरोपी के आवास पर धारा 82 के तहत उद्घोषणा की नोटिस चस्पा की गई। पुलिस के मुताबिक, मिथिलेश पांडेय के खिलाफ रानीपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 70/2026 दर्ज है। इसमें मारपीट, धमकी, सामूहिक दुष्कर्म, लूट और पॉक्सो एक्ट जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। 7 जून 2026 को मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई बार संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। इसके बाद न्यायालय ने 25...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.