मऊ, नवम्बर 7 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों एवं प्रधान संगठन के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायतों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए उनके शीघ्र निस्तारण की मांग की गई। प्रधान संगठन के प्रदेश प्रभारी रविंद्र राय ने ग्राम प्रधानों की ओर से मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा। इसमें ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों से संबंधित फाइलों को शीघ्र स्वीकृति देने, नाली-खड़ंजा जैसे छोटे विकास कार्यों के लिए भी अनुमति प्रदान करने तथा केवल फर्शीकरण के कार्यों पर ही दबाव नहीं बनाने की मांग शामिल रही। इसके अलावा आगामी चुनाव को देखते हुए विपक्षी लोगों की ओर से दिए जाने वाले अनावश्यक शिकायत पत्रों पर नियमानुसार कार्रवाई करने, जल...